शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में कमजोरी, 206 अंक फिसला हैंग-सेंग

अमेरिकी बाजार में आयी कमजोरी के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

दरअसल अमेरिका ने चीनी दूरसंचार फर्म हुआवेई पर बैंक धोखाधड़ी और व्यापार रहस्यों को चोरी करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है, जिससे अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की संभावनाओं को झटका लगा है। निवेशक अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता के नये दौर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चीनी वाइस प्रीमियर लियू हे बुधवार और गुरुवार को अमेरिकी अधिकारियों से मिलेंगे।
भारतीय समय के अनुसार सुबह पौने 9 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 200.53 अंक या 0.97% की कमजोरी के साथ 20,448.47 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 206.87 अंक या 0.75% की कमजोरी के साथ 27,370.09 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.82% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.48% की कमजोरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.45% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.05% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!