शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला रहा अमेरिकी बाजार, तकनीकी शेयरों में गिरावट

मंगलवार को प्रमुख तकनीकी शेयरों में गिरावट के बीच अमेरिकी बाजार मिला-जुला बंद हुआ।

ऐल्फाबेट, फेसबुक और अन्य तकनीक संबंधित शेयरों में गिरावट आयी, जबकि 3एम और अन्य औद्योगिक शेयरों में हुई बढ़ोतरी से डॉव जोंस को सहारा मिला। वित्तीय नतीजों की घोषणा के बाद ऐप्पल के शेयर में 4% की बढ़ोतरी आयी। इससे एसऐंडपी 500 फ्यूचर्स 0.2% ऊपर चढ़ा, जिसके कारण जानकारों को उम्मीद है कि बुधवार को अमेरिकी बाजार में तेज शुरुआत हो सकती है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 51.74 अंक या 0.21% की बढ़त के साथ 24,579.96 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 57.39 अंक या 0.81% की कमजोरी के साथ 7,028.29 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.85 अंक या 0.15% की गिरावट के साथ 2,640.00 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.27% की बढ़ोतरी के साथ 61.32 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!