शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट जारी, निक्केई 109 अंक कमजोर

बुधवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है।

हालाँकि दिग्गज तकनीक कंपनी ऐप्पल के नतीजों के बाद अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स में आयी हल्की बढ़ोतरी से एशियाई बाजार बढ़ोतरी के साथ खुले थे। ऐप्पल के सीईओ ने कहा है कि अमेरिका-चीन व्यापार विवाद कम हो रहा है।
भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 8 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 109.51 अंक या 0.53% की कमजोरी के साथ 20,555.13 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 13.32 अंक या 0.05% की कमजोरी के साथ 27,518.35 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.24% की गिरावट है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) सपाट स्थिति में है।
इसके अलावा केवल दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.14% की वृद्धि दिख रही है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.12% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!