शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व ने नहीं किया दरों में बदलाव, अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल

जानकारों के अनुमान के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया।

साथ ही फेड ने कहा है कि आगे दरों में किसी भी परिवर्तन पर संयंम रखा जायेगा। फेड के दरों को अपरिवर्तित रखने और संयंम बरतने के बयान से अमेरिकी बाजार में कल जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
डॉव जोंस में 400 अंकों से अधिक की मजबूती आयी, जिससे इसने एक महीने से ज्यादा की अवधि में पहली बार फिर से 25,000 का आँकड़ा पार कर लिया।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 434.9 अंक या 1.77% की बढ़ोतरी के साथ 25,014.86 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 154.78 अंक या 2.20% की मजबूती के साथ 7,183.08 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 41.05 अंक या 1.55% की तेजी के साथ 2,681.05 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.54% की बढ़त के साथ 61.65 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!