शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी तेजी से चार महीनों के ऊपरी स्तर पर एशियाई बाजार

गुरुवार को एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजार आज 4 महीनों के ऊपरी स्तर पर पहुँच गये हैं। एशियाई बाजारों को अमेरिकी बाजार में आयी तेजी से सहारा मिलता दिख रहा है। कल अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने की घोषणा की। साथ ही फेड ने कहा है कि आगे दरों में किसी भी परिवर्तन पर संयंम रखा जायेगा। फेड के दरों को अपरिवर्तित रखने और संयंम बरतने के बयान से अमेरिकी बाजार में कल जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.40 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 184.10 अंक या 0.90% की मजबूती के साथ 20,740.64 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 325.17 अंक या 1.18% की तेजी के साथ 27,968.02 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.14% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.60% की तेजी है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.14% की वृद्धि दिख रही है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!