शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजट से पहले बाजार में बढ़ोतरी, निफ्टी 10,850 के ऊपर

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को सुबह बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है।

बजट से पहले बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक हल्की बढ़त के साथ खुले हैं। गौरतलब है कि मोदी सरकार शुक्रवार को अपना अंतरिम और मौजूदा सरकार का अंतिम बजट पेश करने जा रही है। मौजूदा सरकार की तरफ से अरुण जेटली की गैर-मौजूदगी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) बजट पेश करेंगे।
जानकारों का मानना है कि चुनावी साल होने के कारण बजट में सभी वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ हो सकता है। जिन चीजों को लेकर अधिक संभावनाएँ जतायी जा रही हैं, उनमें किसानों के लिए कर्ज की रकम में बढ़ोतरी और ब्याज में कटौती और गरीब परिवारों एवं बेरोजगारों के लिए न्यूनतम मासिक आय जैसी कोई योजना शामिल है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अंतरिम आज सुबह 11 बजे से बजट पेश करेंगे।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,256.69 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,311.74 पर खुल कर साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 84.81 अंक या 0.23% की वृद्धि के साथ 36,341.50 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,830.95 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,851.35 पर खुल कर 26.05 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 10,857.00 पर है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.46% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.40% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.57% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.47% की बढ़त है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 31 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 21 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख