शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार को पसंद आया बजट में कर प्रस्ताव, सेंसेक्स में 432 अंकों की बढ़त

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा संसद में बजट पेश किये जाने के बीच शेयर बाजार में कोई बड़ी हलचल देखने को नहीं मिल रही थी।

मगर पीयूष गोयल द्वारा कर प्रस्ताव पेश करते ही बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। करीब पौने 1 बजे सेंसेक्स 407 अंकों की मजबूती के साथ 36,664.20 और निफ्टी 115 अंक ऊपर 10,946 पर है।
अब होम लोन के 2 लाख रुपये आदि छूटों को मिलाने पर इससे ऊँची आय वालों को कर नहीं चुकाना होगा। 3 करोड़ मध्यमवर्गीय परिवारों को कर छूट की सीमा बढ़ने का लाभ मिलेगा। टैक्स से महिलाओं को स्वच्छता और रसोई-गैस मिलती है। कर-संग्रह और करदाताओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इसलिए कर सुधारों का लाभ मध्यमवर्गीय करदाताओं को देना उचित है। पाँच लाख रुपये तक की आय पर पूरी तरह कर छूट मिलेगी। निवेश को मिला कर 6.5 लाख रुपये तक की आय वालों को कोई कर नहीं देना होगा - पीयूष गोयल
रक्षा कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बजट में वित्त मंत्री ने 3 लाख करोड़ रुपये रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित किये हैं। साथ ही वाहन और कृषि उपकरण निर्माता कंपनियों के शेयरों में भी मजबूती आयी है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख