शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में मजबूती, 10,900 के करीब बंद हुआ निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ।

आज केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश किये गये अंतरिम बजट से बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी, मगर दोनों सूचकांक ऊपरी स्तरों पर जमे नहीं रह सके। बजट के बाद जिन सेक्टरों में तीखी खरीदारी देखने को मिली उनमें वाहन, ऊर्जा, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी और इन्फ्रा शामिल हैं। वहीं धातु और बैंक शेयर दबाव में दिखे। जानकारों का मानना है कि सरकार ने एक कृषि और उपभोग अनुकूल बजट प्रस्तुत किया, जिसमें टैक्स को लेकर भी काफी छूट दी गयी है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,256.69 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 36,311.74 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,778.14 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 36,221.32 के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में यह 212.74 अंक या 0.59% की वृद्धि के साथ 36,469.43 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,830.95 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,851.35 पर खुल कर 62.70 अंक या 0.58% की बढ़त के साथ 10,893.65 पर बंद हुआ। आज निफ्टी ने 10,983.45 पर शिखर बनाया।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 34 शेयरों में मजबूती और 16 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 23 शेयरों में मजबूती और 08 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प में 7.48%, मारुति सुजुकी में 4.96%, एचसीएल टेक में 3.86%, एशियन पेंट्स में 3.86%, बजाज फाइनेंस में 2.23% और एचडीएफसी में 1.94% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से वेदांत में 17.82%, यस बैंक में 4.45%, एसबीआई में 3.09%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.68%, ऐक्सिस बैंक में 0.91% और कोल इंडिया में 0.84% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,197 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,340 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 140 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही आज छोटे-मँझोले बाजारों में मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.56% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.17% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.04% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.06% की हल्की वृद्धि हुई। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख