शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उम्मीद से बेहतर रोजगार आँकड़ों से अमेरिकी बाजार में हल्की वृद्धि

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में बढ़त आयी, जबकि नैस्डैक गिरावट के साथ बंद हुआ। बता दें कि बाजार को बेहतर रोजगार आँकड़ों से सहारा मिला।
अमेरिकी सरकार की ओर से कल जनवरी के रोजगार आँकड़े पेश किये गये, जो अनुमान से बेहतर रहे। अमेरिका में जनवरी में 3.04 लाख लोगों को रोजगार मिला, जबकि जानकारों ने 1.70 लाख लोगों को नौकरियाँ मिलने का अनुमान लगाया था।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 64.22 अंक या 0.26% की मजबूती के साथ 25,063.89 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 17.86 अंक या 0.25% की कमजोरी के साथ 7,263.87 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.43 अंक या 0.09% की वृद्धि के साथ 2,706.53 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 61.87 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!