शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में सुस्ती के बीच 109 अंक चढ़ा निक्केई

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में सुस्ती दिख रही है।

चंद्र नव वर्ष की छुट्टी के कारण चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) बंद है, जबकि जापान के बाजार में खरीदारी देखने को मिल रही है। मगर बाकी सभी बाजार सूचकांक सपाट स्थिति में हैं। मजबूत अमेरिकी रोजगार और विनिर्माण आँकड़ों के सहारे डॉलर मजबूत हुआ है।
भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 109.46 अंक या 0.53% की मजबूती के साथ 20,897.85 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 6.69 अंक या 0.02% की मामूली वृद्धि के साथ 27,937.43 पर चल रहा है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) सपाट है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.06% की मामूली गिरावट दिख रही है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) भी सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!