शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों में तेजी से अमेरिकी बाजार में मजबूती

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को तकनीकी शेयरों में तेजी से अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों की संभावनाओं पर उम्मीद से प्रौद्योगिकी शेयरों को कल सहारा मिला। एसऐंडपी 500 और नैस्डैक दोनों अक्टूबर के बाद पहली बार अपने 100-दिवसीय मूविंग एवरेज से ऊपर बंद हुए। प्रमुख तकनीकी शेयरों में से ऐप्पल और माइक्रोसॉफ्ट दोनों में 2.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 175.48 अंक या 0.70% की मजबूती के साथ 25,239.37 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 83.66 अंक या 1.15% की बढ़ोतरी के साथ 7,347.54 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 18.34 अंक या 0.68% की वृद्धि के साथ 2,724.87 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.38% की गिरावट के साथ 62.51 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!