शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में हल्की बढ़त, हैंग-सेंग 59 अंक ऊपर

अमेरिकी बाजार में आयी मजबूती के सहारे मंगलवार को एशियाई बाजारों में बढ़ोतरी दिख रही है।

अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर भी मजबूत हुआ है। सोमवार को तकनीकी शेयरों में तेजी से अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों की संभावनाओं पर उम्मीद से प्रौद्योगिकी शेयरों को कल सहारा मिला। एसऐंडपी 500 और नैस्डैक दोनों अक्टूबर के बाद पहली बार अपने 100-दिवसीय मूविंग एवरेज से ऊपर बंद हुए।
भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 8.39 अंक या 0.04% की कमजोरी के साथ 20,875.38 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 59.47 अंक या 0.21% की वृद्धि के साथ 27,990.21 पर चल रहा है। हालाँकि चंद्र नव वर्ष की छुट्टी के कारण चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite), सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times), दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) बंद हैं। ऑस्ट्रेलियाई शेयरों में 1.95% की तेजी देखने को मिली है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!