शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में हल्की गिरावट, निफ्टी 10,900 के नीचे फिसला

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में हल्की गिरावट दिख रही है।

हालाँकि आज रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की मजबूती के साथ 71.70 पर खुला है। इससे पहले तकनीकी शेयरों में तेजी से अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों की संभावनाओं पर उम्मीद से प्रौद्योगिकी शेयरों को कल सहारा मिला। एसऐंडपी 500 और नैस्डैक दोनों अक्टूबर के बाद पहली बार अपने 100-दिवसीय मूविंग एवरेज से ऊपर बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,582.74 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,573.04 पर खुल कर साढ़े 9 बजे यह 61.59 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 36,521.15 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,912.25 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,908.65 पर खुल कर 17.55 अंक या 0.16% की कमजोरी के साथ 10,894.70 पर है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में रुख मिला-जुला है। बीएसई मिडकैप में 0.06% की मामूली वृद्धि है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप सपाट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.39% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.04% की कमजोरी है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 28 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 20 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!