शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में उछाल, 172 अंक चढ़ा डॉव जोंस

बड़े पैमाने पर उत्साहित कॉर्पोरेट परिणामों से मंगलवार को अमेरिकी बाजार में तेजी दर्ज की गयी।

हालाँकि जानकारों के मुताबिक निवेशकों की निगाह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अत्यधिक प्रतीक्षित राज्य संघ भाषण पर है। जानकारों का मानना है कि ट्रम्प अपने भाषण में सीमा सुरक्षा समझौते पर काम करने के लिए एक कांग्रेस समिति का आग्रह कर कर सकते हैं। मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने पर विवाद को लेकर अमेरिका में रिकॉर्ड 35 दिन सरकार बंदी रही थी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 172.15 अंक या 0.68% की मजबूती के साथ 25,411.52 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 54.55 अंक या 0.74% की बढ़ोतरी के साथ 7,402.08 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 12.83 अंक या 0.47% की वृद्धि के साथ 2,737.7 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.86% की गिरावट के साथ 61.98 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!