शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अधिकतर एशियाई बाजार बंद, निक्केई में 113 अंकों की मजबूती

बुधवार को शुरुआती कारोबार में जापान के निक्केई में 100 से अधिक अंकों की बढ़त बनी हुई है।

भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 8.50 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 112.92 अंक या 0.54% की मजबूती के साथ 20,957.37 पर है। वही जापान के अलावा एमएससीआई के एशिया-प्रशांत शेयरों का व्यापक सूचकांक सपाट है। हालाँकि चंद्र नव वर्ष की छुट्टी के कारण चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite), सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times), दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi), हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) बंद हैं।
इससे पहले बेहतर वित्तीय नतीजों के सहारे अमेरिकी बाजार में तेजी रही। निवेशकों की नजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अत्यधिक प्रतीक्षित राज्य संघ भाषण पर है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!