शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी 11,000 के ऊपर, सेंसेक्स में 265 अंकों की बढ़ोतरी

डॉलर के मुकाबले रुपये की सपाट शुरुआत के बीच बुधवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले।

सकारात्मक शुरुआत के बाद निफ्टी 11,000 के ऊपर पहुँच गया, जबकि सेंसेक्स में भी 250 से अधिक अंकों की बढ़त है। मगर आज छोटे-मँझोले सूचकांक दबाव में हैं।
इससे पहले कंपनियों के बेहतर परिणामों के सहारे अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जबकि चंद्र नव वर्ष की छुट्टी के कारण अधिकतर एशियाई सूचकांक बंद हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,616.81 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,714.54 पर खुल कर 10 बजे के करीब यह 265.85 अंक या 0.73% की बढ़ोतरी के साथ 36,882.66 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,934.35 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,965.10 पर खुल कर 77.85 अंक या 0.71% की तेजी के साथ 11,012.20 पर है।
प्रमुख सूचकांकों में जोरदार तेजी के बावजूद आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.41% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.18% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.61% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.25% की कमजोरी है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 26 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 40 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख