शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निराशाजनक आमदनी के अनुमान से अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट

वीडियोगेम कंपनियों की निराशाजनक आमदनी के पूर्वानुमान के कारण बुधवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

इसके अलावा जानकारों का मानना है कि निवेशक अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों पर नयी खबरों की प्रतीक्षा में हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स आर्ट्स के शेयर में 13.3% गिरावट के कारण एसऐंडपी 500 और नैस्डैक में कमजोरी आयी।
इस बीच अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन मनुचिन ने कहा कि पिछले सप्ताह चीन के साथ व्यापार वार्ता "बहुत उत्पादक" थी। उन्होंने पुष्टि की है कि वह और अन्य अधिकारी अगले दौर की बैठकों के लिए बीजिंग जायेंगे।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 21.22 अंक या 0.08% की मामूली गिरावट के साथ 25,390.30 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 26.80 अंक या 0.36% की कमजोरी के साथ 7,375.28 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 6.09 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 2,731.61 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.13% की बढ़ोतरी के साथ 62.69 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!