शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ज्यादातर एशियाई बाजार हैं बंद, निक्केई में 137 अंक टूटा

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में जापान के निक्केई में 100 से अधिक अंकों की गिरावट है।

भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 8.39 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 137.17 अंक या 0.66% की कमजोरी के साथ 20,736.89 पर है। वही जापान के अलावा एमएससीआई के एशिया-प्रशांत शेयरों का व्यापक सूचकांक में हल्का बदलाव है। हालाँकि चंद्र नव वर्ष की छुट्टी के कारण चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite), सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times), दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi), हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) बंद हैं।

इससे पहले वीडियोगेम कंपनियों के कमजोर वित्तीय नतीजों के अनुमान के कारण अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी। साथ ही निवेशकों की नजर अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों पर है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन मनुचिन ने कहा कि पिछले सप्ताह चीन के साथ व्यापार वार्ता बहुत अच्छा रही। उन्होंने पुष्टि की है कि वह और अन्य अधिकारी अगले दौर की बैठकों के लिए बीजिंग जायेंगे। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!