शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से एशियाई बाजारों में गिरावट

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजार दबाव में हैं।

भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 8.41 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 337.37 अंक या 1.63% की कमजोरी के साथ 20,413.91 पर है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.21% और हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 0.76% की कमजोरी दिखा रहा है। साथ ही दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.18% की कमजोरी है।
वहीं जापान के अलावा एमएससीआई के एशिया-प्रशांत शेयरों का व्यापक सूचकांक में 0.3% की गिरावट है। हालाँकि चंद्र नव वर्ष की छुट्टी के कारण चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) अभी भी बंद हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि व्यापार समझौते के लिए दोनों देशों द्वारा निर्धारित 01 मार्च की समय सीमा से पहले उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात करने की योजना नहीं है। इससे अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौता होने की संभावना कम हो गयी है, जिससे वैश्विक विकास दर के सुस्त होने को लेकर चिंता बढ़ गयी है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!