शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता से पहले एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।

वैश्विक आर्थिक वृद्धि, अमेरिकी राजनीति और अमेरिका-चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध को लेकर निवेशक सतर्क हैं। निवेशकों की नजर चीन की यात्रा करने वाले अमेरिकी अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अगले दौर की व्यापार वार्ता पर है।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.38 बजे हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 51.79 अंक या 0.19% की बढ़ोतरी के साथ 27,998.11 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.55% की बढ़त और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.54% की गिरावट दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.13% की कमजोरी और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.85% की तेजी है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!