शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में हल्की बढ़ोतरी, निफ्टी 10,900 के ऊपर

डॉलर के मुकाबले रुपये की सपाट के शुरुआत के बीच मंगलवार को बाजार में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

हल्की वृद्धि के साथ निफ्टी 10,900 के ऊपर पहुँच गया है। शुरुआती सत्र में अधिकतर क्षेत्रों के सूचकांक सपाट हैं, जबकि वाहन, आईटी और धातु शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।
वहीं अमेरिकी और एशियाई बाजारों में मिली-जुली स्थिति देखने को मिली। अमेरिका और चीनी अधिकारियों ने उम्मीद जतायी है कि वार्ता के एक नये दौर से महीनों से चले आ रहे व्यापार युद्ध को कम करने में मदद मिलेगी।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,395.03 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,405.72 पर खुल कर 9.20 बजे यह 55.50 अंक या 0.15% की बढ़ोतरी के साथ 36,450.53 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,888.80 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,879.70 पर खुल कर 16.40 अंक या 0.15% की वृद्धि के साथ 10,905.20 पर है।
प्रमुख सूचकांकों में तेजी के साथ ही छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.47% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.11% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.28% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.16% की वृद्धि है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 34 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 22 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!