शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका-चीन व्यापार समझौते पर सकारात्मक संकेतों से एशियाई बाजारों में तेजी

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में जबरदस्त तेजी के बाद बुधवार के कारोबार में एशियाई बाजारों में भी बढ़ोतरी बरकरार है।

एशियाई बाजारों के लगभग सभी प्रमुख सूचकांक मजबूत स्थिति में हैं। बता दें कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता में सकारात्मक घटनाक्रम से एशियाई बाजारों को सहारा मिल रहा है। अमेरिका और चीन के व्यापार करार की संभावना काफी बढ़ गयी है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 11 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 310.74 अंक या 1.49% की जोरदार तेजी के साथ 21,175.93 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 244.32 अंक या 0.87% की वृद्धि के साथ 28,415.65 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.00% की बढ़त है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.11% ऊपर है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.42% की मजबूती है, मगर ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!