शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के सहारे बाजार में तेजी

बुधवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखने को मिल रही है।

गौरतलब है कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता में सकारात्मक घटनाक्रम से एशियाई और अमेरिकी बाजारों को काफी सहारा मिला है। अमेरिका और चीन के व्यापार करार की संभावना काफी बढ़ गयी है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,153.62 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,279.63 पर खुल कर 11 बजे के करीब 166.93 अंक या 0.46% की बढ़ोतरी के साथ 36,320.55 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,831.40 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,870.55 पर खुल कर 39.15 अंक या 0.36% की वृद्धि के साथ 10,870.55 पर है।
प्रमुख सूचकांकों में तेजी के साथ ही छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.22% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.20% की वृद्धि है। वहीं केवल निफ्टी मिड 100 में 0.19% की कमजोरी है, जबकि निफ्टी स्मॉल 100 में भी 0.12% की वृद्धि है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 27 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 18 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!