शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार चौथे सत्र में फिसला बाजार, निफ्टी 10,800 के नीचे बंद

बुधवार को बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गयी।

अंतिम घंटे में हुई जोरदार बिकवाली से दोनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए, जिससे निफ्टी 10,800 के नीचे बंद हुआ। छोटे-मँझोले बाजारों में कमजोरी देखने को मिली। आज आईटी को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाल निशान में रहे, जिनमें निफ्टी पीएसयू बैंक, इन्फ्रा ऊर्जा, वाहन, फार्मा और घातु शेयरों पर सर्वाधिक दबाव रहा।
हालाँकि सकारात्मक वैश्विक रुझानों के सहारे आज बाजार में अच्छी शुरुआत हुई थी। अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता में सकारात्मक घटनाक्रम से एशियाई बाजारों को सहारा मिल रहा है। अमेरिका और चीन के व्यापार करार की संभावना काफी बढ़ गयी है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,153.62 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह 36,279.63 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,375.80 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 35,962.68 तक फिसला। आखिर में यह 119.51 अंक या 0.33% की गिरावट के साथ 36,034.11 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,831.40 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,870.55 पर खुल कर 37.75 अंक या 0.35% की गिरावट के साथ 10,793.65 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 10,772.10 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 15 शेयरों में मजबूती और 34 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 11 शेयरों में मजबूती और 20 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स में 2.18%, टीसीएस में 0.88%, एचडीएफसी में 0.76%, एचसीएल टेक में 0.68%, इन्फोसिस में 0.61% और आईटीसी में 0.60% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से ओएनजीसी में 2.84%, एसबीआई में 2.60%, पावर ग्रिड में 2.51%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 2.00%, यस बैंक में 1.91% और एशियन पेंट्स में 1.77% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 982 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,556 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 133 शेयर सपाट रहे। एनएसई पर 643 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,094 शेयरों में कमजोरी आयी।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी गिरावट आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.52% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.38% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 1.02% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.54% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख