शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार पाँचवे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

गुरुवार को बाजार में लगातार पाँचवे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गयी।

आज जिन सेक्टरों में बिकवाली हुई, उनमें ऊर्जा, आईटी और धातु शामिल हैं। वहीं वाहन, बैंक, इन्फ्रा और फार्मा शेयरों में खरीदारी दिखी। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में आयी गिरावट से भी बाजार सूचकांक पर दबाव पड़ा।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,034.11 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह 36,065.08 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,109.10 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 35,799.42 तक फिसला। आखिर में यह 157.89 अंक या 0.44% की गिरावट के साथ 35,876.22 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,793.65 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,786.10 पर खुल कर 47.60 अंक या 0.44% की गिरावट के साथ 10,746.05 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 10,718.75 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 21 शेयरों में मजबूती और 29 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 12 शेयरों में मजबूती और 19 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 30.73%, टाटा मोटर्स में 3.17%, सन फार्मा में 2.20%, इंडसइंड बैंक में 1.27%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.27% और हीरो मोटोकॉर्प में 0.80% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से भारती एयरटेल में 3.09%, इन्फोसिस में 2.01%, एशियन पेंट्स में 1.66%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.52%, कोल इंडिया में 1.50% और एचडीएफसी बैंक में 1.43% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,164 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,365 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 125 शेयर सपाट रहे।
आज प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में वृद्धि देखी गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.52% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.17% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 1.19% की मजबूती आयी, मगर केवल निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.05% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख