शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फिसला अमेरिकी बाजार, 104 अंक टूटा डॉव जोंस

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि नैस्डैक मामूली वृद्धि के साथ बंद हुआ।

दरअसल खुदरा बिक्री में अप्रत्याशित गिरावट ने बीजिंग में चल रही यूएस-चीन व्यापार वार्ता की प्रगति को लेकर निवेशकों का उत्साह कम कर दिया। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के आँकड़ों के मुताबिक दिसंबर में खुदरा बिक्री में नो वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट आयी है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 103.88 अंक या 0.41% की कमजोरी के साथ 25,439.39 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 6.57 अंक या 0.09% की बढ़ोतरी के साथ 7,426.96 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7.3 अंक या 0.27% की कमजोरी के साथ 2,745.73 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.49% की तेजी के साथ 64.57 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!