शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट से एशियाई बाजारों में कमजोरी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है।

अमेरिकी खुदरा बिक्री में अप्रत्याशित गिरावट ने बीजिंग में चल रही यूएस-चीन व्यापार वार्ता की प्रगति को लेकर निवेशकों को झटका दे दिया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के आँकड़ों के मुताबिक दिसंबर में खुदरा बिक्री में नो वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट आयी है। इसका अमेरिकी और एशियाई बाजारों पर नकारात्मक असर दिख रहा है।
भारतीय समय के अनुसार 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 253.44 अंक या 1.20% की कमजोरी के साथ 20,886.27 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 417.62 अंक या 1.47% की कमजोरी के साथ 28,014.43 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.05% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.19% की कमजोरी है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.56% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.27% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!