शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएस-चीन व्यापार सौदे के लिए बढ़ी उम्मीद से चढ़ा अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

यूएस-चीन व्यापार सौदे की संभावना बढ़ गयी है, जिससे अमेरिकी बाजार को सहारा मिला। साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भी बाजार में मजबूती आयी। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से ऊर्जा शेयरों में खरीदारी हुई। कल की तेजी के कारण सप्ताह में भी तीनों प्रमुख सूचकांक मजबूत हुए। कारोबारी हफ्ते में तीनों प्रमुख सूचकांकों में न्यूनतम 2.4% की वृद्धि हुई।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 443.86 अंक या 1.74% की बढ़ोतरी के साथ 25,883.25 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 45.45 अंक या 0.61% की मजबूती के साथ 7,472.41 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 29.87 अंक या 1.09% की वृद्धि के साथ 2,775.60 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.54% की तेजी के साथ 66.25 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!