शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार 4 महीनों के ऊपरी स्तर पर, शंघाई कंपोजिट 1.22% मजबूत

मंगलवार को प्रमुख एशियाई बाजार सूचकांक 4 महीनों के ऊपरी स्तर पर पहुँच गये हैं।

सर्वाधिक वृद्धि चीन के शंघाई कंपोजिट में दिख रही है। चीन-अमेरिकी व्यापार वार्ता में सकारात्मक प्रगति और केंद्रीय बैंकों की ओर से प्रोत्साहित नीति की उम्मीदों से बाजारों को सहारा मिल रहा है।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 15.82 अंक या 0.07% की वृद्धि के साथ 21,297.67 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 50.70 अंक या 0.18% की बढ़ोतरी के साथ 28,397.58 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.22% की बढ़त है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.18% ऊपर है।
इसके अलावा केवल दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.06% की कमजोरी है, मगर ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.20% मजबूत है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!