शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सकारात्मक शुरुआत, निफ्टी 10,650 के ऊपर

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच मंगलवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले हैं।

छोटे-मँझोले बाजारों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। इससे पहले चीन-अमेरिकी व्यापार वार्ता में सकारात्मक प्रगति और केंद्रीय बैंकों की ओर से प्रोत्साहित नीति की उम्मीदों से एशियाई बाजार 4 महीनों के शिखर पर पहुँच गये। उधर राष्ट्रपति दिवस के कारण सोमवार को अमेरिकी बाजार बंद रहा।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,498.44 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,543.24 पर खुल कर 9.20 बजे के करीब 85.89 अंक या 0.24% की वृद्धि के साथ 35,584.33 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,640.95 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,636.70 पर खुल कर 19.90 अंक या 0.19% की मजबूती के साथ 10,660.85 पर है।
प्रमुख सूचकांकों में बढ़ोतरी के साथ ही छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.56% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.41% की तेजी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.51% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.44% की बढ़ोतरी है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 38 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 24 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!