शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में मामूली बढ़त, यूएस-चीन के बीच उच्च स्तरीय व्यापार वार्ता शुरू

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

वॉलमार्ट के उत्साहित वित्तीय परिणामों का निवेशकों पर अच्छा असर पड़ा। वहीं वाशिंगटन में यूएस-चीन के बीच उच्च-स्तरीय व्यापार वार्ता फिर से शुरू हुई है। बता दें कि नैस्डैक अपने 24 दिसंबर के निचले स्तर से लगभग 21% और एसऐंडपी 500 18% से ज्यादा ऊपर है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 8.07 अंक या 0.03% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 25,891.32 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 14.35 अंक या 0.19% की मजबूती के साथ 7,486.77 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.16 अंक या 0.15% की वृद्धि के साथ 2,779.76 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.30% की तेजी के साथ 66.45 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!