शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएस-चीन के बीच उच्च स्तरीय व्यापार वार्ता शुरू होने से चढ़े एशियाई बाजार

वाशिंगटन में यूएस-चीन के बीच उच्च स्तरीय व्यापार वार्ता फिर से शुरू हो गयी है, जिसका एशियाई बाजारों पर काफी अच्छा असर देखने को मिल रहा है।

सभी एशियाई बाजार सूचकांकों में बढ़त दिख रही है। इससे पहले वॉलमार्ट के उत्साहित वित्तीय परिणामों और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता फिर शुरू होने से अमेरिकी बाजार में हल्की वृद्धि दर्ज की गयी।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 149.60 अंक या 0.70% की वृद्धि के साथ 21,452.25 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 334.11 अंक या 1.18% की बढ़ोतरी के साथ 28,562.25 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.27% की बढ़त है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.58% ऊपर है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.17% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.82% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!