शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व के बयान से मिला अमेरिकी बाजार को सहारा

फेडरल रिजर्व के बयान से सहारा मिलने से बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व की बैठक में फिर से यह सुनिश्चित हुआ कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक आगे ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संबंध में "संयंम" रखेगा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने दरों को बढ़ाने के लिए तीन साल के अभियान को स्थगित करके पिछले महीने बाजार को चौंका दिया था।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 63.12 अंक या 0.24% की बढ़ोतरी के साथ 25,954.44 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 2.30 अंक या 0.03% की मामूली वृद्धि के साथ 7,489.07 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.94 अंक या 0.18% की वृद्धि के साथ 2,774.88 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.94% की बढ़ोतरी के साथ 67.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!