शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व के बयान के बाद एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में फिर से यह सुनिश्चित हुआ कि केंद्रीय बैंक आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने को लेकर "संयंम" बरतेगा। फेड के बयान से अमेरिकी बाजार को सहारा मिला। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने दरों को बढ़ाने के लिए तीन साल के अभियान को स्थगित करके पिछले महीने बाजार को चौंका दिया था।
भारतीय समय के अनुसार 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 28.80 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 21,402.69 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 76.12 अंक या 0.27% की बढ़ोतरी के साथ 28,590.18 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.48% की बढ़त है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.17% नीचे है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.16% की कमजोरी है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!