शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में हल्की वृद्धि, निफ्टी 10,750 के करीब

गुरुवार को सपाट शुरुआत के बाद बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में हल्की बढ़त है।

डॉलर के मुकाबले रुपया भी 4 पैसे की मजबूती के साथ 71.07 पर खुला है। बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में फिर से यह सुनिश्चित हुआ कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक आगे ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संबंध में "संयंम" बरकरार रखेगा। इससे अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी। मगर एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,756.26 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,837.00 पर खुल कर 9.20 बजे 36.68 अंक या 0.10% की वृद्धि के साथ 35,792.94 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,735.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,744.10 पर खुल कर 8.50 अंक या 0.07% की वृद्धि के साथ 10,743.95 पर है।
प्रमुख सूचकांकों में बढ़ोतरी के साथ ही छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.50% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.39% की तेजी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.62% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.50% की बढ़ोतरी है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 36 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 22 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख