शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर आर्थिक आँकड़ों से थमी अमेरिकी बाजार में तेजी

पिछले कई सत्रों में वृद्धि के बाद गुरुवार को आये कमजोर आर्थिक आँकड़ों से अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अनुसार देश के प्रमुख पूँजीगत सामानों के लिए नये ऑर्डरों में अप्रत्याशित रूप से दिसंबर में कमी आयी है। यह उपकरणों पर व्यवसाय व्यय में और भी अधिक मंदी की ओर इशारा है, जिससे आर्थिक विकास में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य शेयरों में आयी गिरावट का भी कल अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 53.31 अंक या 0.21% की कमजोरी के साथ 25,901.13 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 6.35 अंक या 0.08% की बढ़ोतरी के साथ 7,482.72 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.21 अंक या 0.15% की कमजोरी के साथ 7,482.72 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम सपाट 67.07 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!