शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट से फिसले एशियाई बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों पर कल अमेरीकी बाजार में आयी कमजोरी का नकारात्मक असर पड़ रहा है। बता दें कि अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अनुसार देश के प्रमुख पूँजीगत सामानों के लिए नये ऑर्डरों में अप्रत्याशित रूप से दिसंबर में कमी आयी है, जिससे कल अमेरिकी बाजार कमजोर हुआ।
हालाँकि जानकारों के मुताबिक वैश्विक अर्थव्यस्था के लिए बिड़गते दृष्टिकोण के मद्देनजर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति के अधिक संकेत हैं।
भारतीय समय के अनुसार 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 89.46 अंक या 0.42% की कमजोरी के साथ 21,374.77 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 118.53 अंक या 0.41% की कमजोरी के साथ 28,511.38 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.03% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में भी 0.50% की गिरावट है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.31% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.15% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!