शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प के चीनी सामानों पर शुल्क बढ़ाने की योजना निलंबित किये जाने से एशियाई बाजारों में तेजी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को कई प्रमुख एशियाई बाजारों के सूचकांक 5 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुँच गये हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चीनी सामानों पर शुल्क बढ़ाने की योजना निलंबित किये जाने से एशियाई बाजारों को सहारा मिल रहा है। दोनों पक्षों के बीच चल रही व्यापार बातचीत में प्रगति के मद्देनजर ट्रम्प ने यह फैसला लिया है।
ट्रम्प ने रविवार को ट्वीट किया कि वह शुल्क वृद्धि के लिए 1 मार्च की समय सीमा को आगे बढ़ायेंगे और एक समझौते पर मुहर लगने के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक करेंगे।
भारतीय समय के अनुसार 8.28 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 146.60 अंक या 0.68% की मजबूती के साथ 21,572.11 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 37.54 अंक या 0.13% की बढ़ोतरी के साथ 28,853.85 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 2.40% की बढ़त है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.37% नीचे है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.07% की बढ़ोतरी है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.49% की वृद्धि दिखा रहा है है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!