शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उम्मीद से कमजोर आवासीय आँकड़ों के कारण अमेरिकी बाजार में गिरावट

उम्मीद से कमजोर आवासीय आँकड़ों के कारण मंगलवार को अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गयी।

हालाँकि बेहतर उपभोक्ता विश्वास रिपोर्ट के कारण बाजार में गिरावट सीमित रही। इस बीच जानकारों का मानना है कि निवेशकों की नजर अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता पर बनी हुई है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 33.97 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 26,057.98 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.16 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 7,549.30 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.21 अंक या 0.08% की मामूली कमजोरी के साथ 2,793.90 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.69% की बढ़त के साथ 65.21 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!