शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत-पाक सीमा तनाव : बाजार में तीखी बिकवाली, दैनिक शिखर से करीब 400 अंक फिसला सेंसेक्स

भारत-पाक सीमा पर लगातार आ रही तनाव की खबरों का बाजार पर काफी नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

35,973.71 के मुकाबले 36,138.83 पर खुलने के बाद सेंसेक्स में एक समय करीब 400 अंकों की बढ़त थी। मगर करीब 12.40 बजे यह 140.15 अंक या 0.39% की गिरावट के साथ 35,833.56 पर है।
वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,939.70 का शिखर छूने के बाद इस समय 57.45 अंकों या 0.53% की गिरावट के साथ 10,777.85 पर है।
गौरतलब है कि भारत और पाक दोनों के लड़ाकू विमानों के एक-दूसरे की सीमा में घुसने की खबरें आ रही है। हालाँकि पाक के जेट विमानों को भारतीय गश्ती दल ने तुरंत वापस भगा दिया। इस बीच पाक सीमा के साथ लगे एयरपोर्ट हाई-अलर्ट पर हैं और वहाँ नागरिक हवाई यातायात निलंबित कर दिया गया है।
पाकिस्तान के भी इस्लामाबाद, लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद और सियालकोट के हवाई अड्डों से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों को बंद करने की खबर आ रही है।
इस बीच खबरों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी दोनों देशों के बीच चल रहे हालात पर निगाह बनाये हुए हैं। गुटेरेस ने दोनों देशों से अधिकतम संयंम रखने को कहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख