शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

एलओसी (LoC) पर तनाव के बीच उतार-चढ़ाव भरे सत्र के अंत में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

सुबह करीब 11 बजे सेंसेक्स में 400 और निफ्टी में लगभग 104 अंकों की मजबूती थी। मगर एलओसी से आयी तनाव की खबरों के कारण बाजार में तीखी बिकवाली देखी गयी। हालाँकि बाद में हुई जवाबी खरीद से बाजार को काफी सहारा मिला।
आज आईटी, धातु, एफएमसीजी और बैंक शेयरों में बिकवाली दिखी, जबकि वाहन, इन्फ्रा और फार्मा शेयरों में खरीदारी दर्ज की गयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 35,973.71 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह मजबूती के साथ 36,138.83 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,371.11 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 35,735.33 तक फिसला। आखिर में यह 68.28 अंक या 0.19% की कमजोरी के साथ 35,905.43 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,835.30 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,881.20 पर खुल कर 28.65 अंक या 0.26% गिर कर 10,806.65 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 10,751.20 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 20 शेयरों में मजबूती और 30 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 16 शेयरों में मजबूती और 15 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल में 2.43%, बजाज ऑटो में 2.09%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.49%, सन फार्मा में 1.39%, ऐक्सिस बैंक में 1.09% और टीसीएस में 1.05% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टाटा मोटर्स में 3.01%, वेदांत में 2.92%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.77%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.61%, एनटीपीसी में 1.17% और इन्फोसिस में 0.94% की हल्की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,161 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,372 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 171 शेयर सपाट रहे।
हालाँकि प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.40% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.17% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.40% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.20% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख