शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार और केंद्रीय बैंक के अधिकारियों के बयान से अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट

बुधवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में गिरावट दर्ज की गयी।

हालाँकि ये अपने निचले स्तरों से काफी वापसी करने में कामयाब रहे, जबकि नैस्डैक में मामूली वृद्धि हुई। व्यापार और केंद्रीय बैंक के अधिकारियों के साथ-साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पूर्व वकील ने कांग्रेस के सामने कुछ आश्चर्यजनक बयान दिये हैं।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर के अनुसार यूएस और चीन को व्यापार विवाद निपटाने के लिए अभी भी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कांग्रेस को बताया कि इस साल केंद्रीय बैंक की 4 लाख करोड़ की बैलेंस शीट सिकुड़नी शुरू हो जायेगी। इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रम्प के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने ट्रम्प को "धोखेबाज" कहा है। हालँकि उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने मॉस्को के साथ कोई समझौता किया है, इस संबंध में उनके पास कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 72.82 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 25,985.16 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.21 अंक या 0.07% की वृद्धि के साथ 7,554.51 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.52 अंक या 0.05% की मामूली कमजोरी के साथ 2,792.38 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.78% की बढ़त के साथ 66.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!