शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे सत्र में गिरा अमेरिकी बाजार, निवेशकों का ध्यान यूएस-चीन व्यापार पर

गुरुवार को लगातार तीसरे सत्र में अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

उम्मीद से बेहतर अमेरिकी जीडीपी आँकड़ों के सकारात्मक असर को कंपनियों की आमदनी और अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों पर चिंता ने खत्म कर दिया।
इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने उत्तर कोरियाई नेता किम-जोंग-उन के साथ वियतनाम शिखर सम्मेलन में न मिलने की घोषणा की है। इसका कारण उन्होंने अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रतिबंधों को हटाने के लिए उत्तर कोरियाई नेता की माँग को बताया है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 69.16 अंक या 0.27% की गिरावट के साथ 25,916.00 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 21.97 अंक या 0.29% की कमजोरी के साथ 7,532.53 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7.89 अंक या 0.28% की कमजोरी के साथ 2,784.49 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.55% की गिरावट के साथ 66.03 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!