शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मजबूती, 189 अंक चढ़ा निक्केई

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

हालाँकि चीन की अर्थव्यवस्था और वैश्विक कारोबार के लेकर निवेशकों में चिंता है, जबकि उम्मीद से बेहतर अमेरिकी जीडीपी आँकड़ों से डॉलर में मजबूती आयी है। इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।
भारतीय समय के अनुसार 8.37 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 189.35 अंक या 0.89% की मजबूती के साथ 21,574.51 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 159.70 अंक या 0.56% की बढ़ोतरी के साथ 28,792.881 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.59% की बढ़त है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.25% ऊपर है।
वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) आज बंद हैं। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!