शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार : सेंसेक्स 36,000 और निफ्टी 10,850 के ऊपर

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई है।

दोनों प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ खुले हैं। जानकारों का मानना है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की आईएएफ विंग कमांडर को रिहा किये जाने की घोषणा से दोनों देशों के बीच तनाव में आ रही कमी बाजार में तेजी का कारण हो सकता है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,867.44 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,018.49 पर खुल कर 9.20 बजे 216.26 अंक या 0.59% की मजबूती के साथ 36,080.70 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,792.50 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,842.65 पर खुल कर 60.30 अंक या 0.56% की बढ़ोतरी के साथ 10,852.80 पर है।
प्रमुख सूचकांकों में बढ़ोतरी के साथ ही छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.77% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.83% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.75% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.13% की वृद्धि है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 41 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 27 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख