शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका-चीन व्यापार समझौते के करीब, एशियाई बाजारों में तेजी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार अमेरिका-चीन व्यापार समझौते के करीब पहुँच गये हैं। इसी खबर का एशियाई बाजारों पर सकारात्मक असर पड़ा है। ताइवान के ताइवान वेटेड को छोड़ कर बाकी सभी एशियाई बाजार सूचकांक हरे निशान में हैं। अमेरिका चीन पर से अधिकतर आयात शुल्क हटा सकता है।
बता दें कि एशिया पूर्व जापान सूचकांक इस साल अब तक लगभग 10% मजबूत हुआ है।
भारतीय समय के अनुसार 8.27 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 179.43 अंक या 0.83% की मजबूती के साथ 21,782.12 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 34.65 अंक या 0.12% की बढ़ोतरी के साथ 28,846.82 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.30% की बढ़त है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.30% ऊपर है।
वहीं दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.21% की मजबूती के अलावा ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.43% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!