शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर निर्माण व्यय रिपोर्ट से फिसला अमेरिकी बाजार

कमजोर अमेरिकी निर्माण व्यय रिपोर्ट और हेल्थकेयरों शेयरों में गिरावट के कारण कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार नीचे फिसला।

तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए। अमेरिका-चीन व्यापार समझौते पर आशा से शुरुआती कारोबार में दिखी तेजी भी बाद में फीकी पड़ गयी। निजी और सार्वजनिक दोनों परियोजनाओं में निवेश घटने से अमेरिकी निर्माण व्यय अप्रत्याशित रूप से दिसंबर में गिरे।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 206.67 अंक या 0.79% की गिरावट के साथ 25,819.65 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 17.78 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 7,577.57 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 10.88 अंक या 0.39% की कमजोरी के साथ 2,792.81 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.91% की बढ़ोतरी के साथ 66.67 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!