शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन ने घटायी लक्षित विकास दर, एशियाई शेयरों में बिकवाली

मंगलवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

बता दें कि चीन ने इस साल के लिए अपनी लक्षित विकास दर 6.5% से घटा कर 6% कर दी है। साथ ही चीन ने बढ़ते कर्ज से बढ़ती चुनौतियों और अमेरिका के साथ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी पर विवाद के बीच अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के उपाय करने की प्रतिबद्धता जतायी है। उधर सोमवार को कमजोर निर्माण व्यय रिपोर्ट और हेल्थकेयरों शेयरों में बिकवाली से अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 131.98 अंक या 0.60% की कमजोरी के साथ 21,690.06 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 79.81 अंक या 0.28% की कमजोरी के साथ 28,879.779 पर चल रहा है। वहीं केवल चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.06% की मामूली वृद्धि है, जबकि सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.30% की गिरावट है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.51% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.24% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!