शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माइक पोम्पिओ के बयान से अमेरिकी बाजार में मामूली गिरावट

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के बयान के बाद मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की गयी।

अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। पोम्पिओ ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उस व्यापार सौदे को अस्वीकार कर देंगे, जो संपन्न न हो। हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका एक समझौते पर काम करना जारी रखेगा। वहीं सकारात्मक खुदरा आय से बनी तेजी को जनरल इलेक्ट्रिक में आयी गिरावट ने काउंटर किया।
जानकारों के मुताबिक बाजार में आयी तेजी के बाद निवेशकों की निगाह बेंचमार्क एसऐंडपी 500 के लिए प्रमुख प्रतिरोध स्तर पर रहेगी। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को बढ़ाने में कम आक्रामक होने से इस साल एसऐंडपी 500 11% बढ़ चुका है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 13.02 अंक या 0.05% की गिरावट के साथ 25,806.63 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 1.20 अंक या 0.02% की कमजोरी के साथ 7,576.36 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.16 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 2,789.65 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.29% की बढ़ोतरी के साथ 65.86 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!