शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, हैंग-सेंग 29,000 के ऊपर

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में आयी हल्की गिरावट के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।

हालाँकि जानकारों के मुताबिक अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता पर नये दिशात्मक संकेतों की प्रतीक्षा के कारण निवेशक सतर्क हैं।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 123.18 अंक या 0.57% की कमजोरी के साथ 21,603.10 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 116.01 अंक या 0.40% की मजबूती के साथ 29,077.609 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.48% की वृद्धि है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) सपाट है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.22% की कमजोरी और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.37% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!